इस बार का बजट 6 लाख 15 हजार 518 करोड़ 97 लाख रूपये का

लखनऊ । उत्तर प्रदेश की असेंबली में वर्ष 2022-23 के लिए 6 लाख 15 हजार 518 करोड़ 97 लाख रूपये का बजट पेश किया गया।

  • अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के लिए 1782 करोड़ 75 लाख रूपये का पेश हुआ बजट
  • अल्पसंख्यक समुदाय के छात्रों के लिए पूर्व दशम छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत 600 करोड़ रुपए की व्यवस्था प्रस्तावित।
  • दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजना के लिए 195 करोड़ 50 लाख रुपए की व्यवस्था प्रस्तावित।
  • अरबी फारसी मदरसों के आधुनिकीकरण योजना के लिए 479 करोड 7 लाख रूपये की व्यवस्था प्रस्तावित।
  • एमएसडीपी से संबंधित विभिन्न योजनाओं के लिए 508 करोड़ 18 लाख रुपए की व्यवस्था प्रस्तावित।