बिकरु कांड की साजिश में तत्कालीन एसओ और दारोगा बर्खास्त….
कानपुर। विकास दुबे से मिलीभगत कर पुलिसकर्मियों की हत्या कराई थी। तत्कालीन एसओ चौबेपुर विनय तिवारी और हल्का इंचार्ज केके शर्मा बर्खास्त किए गए।
विभागीय जांच पूरी होने एसीपी आनंद कुलकर्णी ने बर्खास्तगी की कार्रवाई की।
दो जुलाई 2020 की रात गैंगस्टर विकास दुबे ने आठ पुलिसकर्मियों की हत्या की थी।
विनय तिवारी और केके शर्मा गोलियां चलती देख मौके से भाग निकले थे।
पुलिस जांच में हमले की साजिश रचने में विनय और केके शर्मा शामिल था।
घटना के बाद दोनों को जांच में दोषी पाए जाने पर जेल भेजा गया था।