Wednesday, March 19, 2025
उत्तर प्रदेशक्राइम

दोहरे हत्याकांड में वांछित दो शातिर आलाकत्ल सहित गिरफ्तार

जानसठ/ मुजफ्फरनगर। 26 अप्रैल 22 को थानाक्षेत्र जानसठ में अभियुक्तगण द्वारा मन्सूरपुर स्थित ग्राम जोहरा के रहने वाले दंपत्ति की हत्या की गयी थी जिसके सम्बन्ध में थाना जानसठ पुलिस द्वारा सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत करते हुए अभियोग के अनावरण हेतु टीम गठित की गयी थी।

आज दिनांक 02.06.2022 को थाना जानसठ पुलिस द्वारा उपरोक्त अभियोग में वांछित 02 अभियुक्तों को ग्राम राजपुल कलां के पास से गिरफ्तार किया गया। उपरोक्त अभियोग में मुख्य अभियुक्त विनित पुत्र धन्नू निवासी ग्राम जोहरा थाना मन्सूरपुर को जानसठ पुलिस द्वारा पूर्व में ही गिरफ्तार किया जा चुका है।

गिरफ्तार अभियुक्तगण के नाम-
1.अविनाश उर्फ गेंडा पुत्र विक्रम निवासी ग्राम जोहरा थाना मन्सूरपुर, मुजफ्फरनगर।
2. वीशू पुत्र रवि र्प रविन्द्र निवासी ग्राम जोहरा थाना मन्सूरपुर, मुजफ्फरनगर।

बरामदगी
1. 01 तमंचा व 02 जिन्दा कारतूस 315 बोर
2. 01 तमंचा व 02 जिन्दा कारतूस 315 बोर व 02 चाकू (आलाकत्ल/उपरोक्त हत्या के अभियोग से सम्बन्धित)
3. 01 हीरो एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल नं0 UP12 AF 0226 (चोरी की)

गिरफ्तार अभियुक्त अविनाश उर्फ गेंडा पर लूट,हत्या,गैंगस्टर जैसी संगीन धाराओं में लगभग 02 दर्जन तथा अभियुक्त वीशू पर लगभग आधा दर्जन अभियोग पंजीकृत है।