पर्यावरण प्रश्नोत्तरी 11000 रुपये की नकद धनराशि जीतने का सुनहरा मौका

विश्व में लगातार बढ़ रहे प्रदूषण और ग्लोबल वार्मिंग की चिंताओं के चलते विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून को प्रारम्भ किया गया था। इनमें प्रकृति के प्रति चिंता और उसके सरंक्षण की भावना को प्रेरित करने हेतु इस दिवस पर युवाओं की भागीदारी बढ़ाने हेतु बाबू मुकुट बिहारी लाल जैन सेवा न्यास पर्यावरण से सम्बंधित प्रश्नों के माध्यम से जागरूक करने का प्रयास कर रहा है। आपकी अधिकतम भागीदारी समाज में जागरूकता बढ़ाने में सहायक सिद्ध होगी।
संयोग से 05 जून को ही न्यास के संस्थापक अध्यक्ष श्री पवन कुमार जैन जी का जन्म दिवस भी है आप पर्यावरण के प्रति हमेशा सचेत रहते हैं। उनकी प्रेरणा एवं मार्गदर्शन की श्रंखला में 05 जून 2022 रविवार को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर बाबू मुकुट बिहारी लाल जैन सेवा न्यास के तत्वाधान में पर्यावरण प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया जा रहा है आप घर बैठे ही इस प्रतियोगिता में भाग लेकर 11000 रूपये तक की नगद धनराशि जीत सकते हैं।
अगर आप प्रतियोगिता में भाग लेना चाहते है तो पंजीकरण फार्म भरने के लिये नीचे दिए लिंक पर क्लिक कीजिये

https://forms.gle/EcpaLZjuY6SZJGJU9

प्रतियोगिता के नियम व् शर्तों को ध्यान पूर्वक पढ़ लीजिये।
प्रथम पुरस्कार 11000, द्वितीय पुरुस्कार 5100 ,तृतीय पुरस्कार 2100
एवं दो सांत्वना पुरूस्कार 1100
प्रतियोगिता का निर्णायक मण्डल
श्रीमान मनीष बंसल जी (जिलाधिकारी सम्भल),
एवं
श्रीमति डा. अनामिका यादव जी (जिला पंचायत अध्यक्ष, सम्भल)

नियम व् शर्तें –
• पंजीयन 5 जून रविवार दोपहर 12 बजे तक अवश्य करवा लें। इसके बाद प्राप्त पंजीयन प्रतियोगिता में सम्मिलित नहीं हो पायेंगे।
• प्रतियोगिता 5 जून को आयोजित होगी, 5 जून को आपके What Sapp नंबर पर एक लिंक भेजा जायेगा, लिंक परीक्षा के निर्धारित समय सांय 05 बजे से 06 बजे तक खुलेगा निर्धारित समय में लिंक के माध्यम से आपको प्रश्नों के उत्तर देकर हमें शाम 06 बजे तक अनिवार्य रूप से submit करना होगा, 06 बजे के बाद प्राप्त प्रविष्टियों को प्रतियोगिता में शामिल नहीं किया जायेगा। जिन प्रतिभागियों ने पूर्व में अपना पंजीकरण कराया होगा वही प्रतिभागी प्रतियोगिता में भाग ले सकेंगे।
• एक मोबाइल और ईमेल से एक ही प्रविष्टि मान्य होगी।
• प्रतियोगिता बाबू मुकुट बिहारी लाल जैन सेवा न्यास द्वारा आयोजित की जा रही है इसलिये न्यास परिवार से जुड़े सदस्य प्रतियोगिता में भाग नहीं ले सकेंगे।
• प्रतियोगिता में 15 वर्ष से 40 वर्ष तक की आयु के लोग ही भाग ले सकेंगे।
• प्रतियोगिता में भाग लेने के लिये आपको किसी प्रकार का कोई शुल्क नहीं देना है, प्रतियोगिता पूर्ण रूप से निशुल्क है। प्रतियोगिता का उद्देश्य समाज को पर्यावरण के प्रति संवेदनशील एवं जागरूक करना है।
• निर्णायक मण्डल का निर्णय अंतिम व् मान्य होगा।
अन्य किसी जानकारी के लिये आप हमारे फोन नंबर 05921-243600, 9870635341, 9927062556
पर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।