Kisan Mahapanchayat: सपा विधायक समर्थकों के साथ पहुंचे किसान महापंचायत और कही ये बात

मुरादाबाद: केंद्र सरकार द्वारा बनाए गए कृषि कानून के विरोध में आज मुरादाबाद जनपद के बिलारी में संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा महापंचायत का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत सहित अन्य किसान पहुंचे हैं। वहीँ किसान महापंचायत में बिलारी से सपा विधायक मोहम्मद फहीम भी अपने समर्थकों के साथ पहुंचे और केंद्र सरकार से कृषि बिल वापस लेने की मांग की।
विधायक फहीम ने कहा कि किसान बीते दो महीने से अधिक समय से आन्दोलन कर रहे हैं। केंद्र सरकार को उनकी बात सुननी चाहिए। सरकार बिलकुल तानाशाह की तरह आन्दोलन कर रहे लोगों से व्यवहार कर रही है। अब किसानों के साथ पूरा देश साथ आ रहा है। इसलिए जितनी जल्दी हो सरकार मान जाए।
यहां बता दें कि भारतीय किसान यूनियन किसना बिल के विरोध में जनता का समर्थन जुटाने के लिए अब पूरे वेस्ट यूपी समेत हरियाणा, दिल्ली और पंजाब में पंचायतें का रहीं हैं। इसी तर्ज पर आज बिलारी में महापंचायत हो रही है। जिसमें किसान नेता नरेश टिकैत समेत कई किसान नेता शामिल हो रहे हैं।