Sunday, June 15, 2025
विदेश

आत्मसमर्पण के बाद रूस भेजे गए यूक्रेन के 1000 सैनिक

रूस और यूक्रेन के बीच 100 दिनों से अधिक वक्त से जंग जारी है। यूक्रेन (Ukaraine) के कई शहर तबाह हो चुके हैं। रूसी सेना के हमले में यूक्रेन के सैकड़ों सैनिक और निर्दोष लोग इस युद्ध में अपनी जान दे चुके हैं। इस बीच खबर है कि 1000 से अधिक यूक्रेनी सैनिकों (Ukrainian Soldiers) को जांच के लिए रूस भेजा गया है। इन यूक्रेनी सैनिकों ने मारियुपोल (Mariupol) शहर में आत्मसमर्पण किया था।

एक रूसी कानून प्रवर्तन स्रोत का हवाला देते हुए बताया है कि मारियुपोल शहर में आत्मसमर्पण करने वाले 1,000 से अधिक यूक्रेनी सैनिकों को जांच के लिए रूस भेज दिया गया है। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की इन सैनिकों को नायक मानते हैं. वही रूस के नेता इसे नाजी अपराधी बताते हैं।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मारियुपोल शहर में आत्मसमर्पण करने वाले 1,000 से अधिक यूक्रेनी सैनिकों को जांच के लिए रूस भेजा गया है। हालांकि इसकी अभी पुष्टि नहीं की गई है। अगर ऐसा हुआ तो रूस और यूक्रेन के बीच शांति वार्ता और कमजोर हो सकती है। जंग के बीच यूक्रेन युद्ध बंदियों की अदला-बदली की उम्मीद कर रहा है जबकि रूस उनमें से कई पर युद्ध अपराध की कार्रवाई करने की योजना बना रहा है।