Tuesday, April 29, 2025
मनोरंजन

बॉलीवुड एक्टर सोनाक्षी सिन्हा ने शादी पर तोड़ी चुप्पी

मुंबई। सोनाक्षी सिन्हा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपना एक मजेदार वीडियो शेयर किया जिसमे सोनाक्षी शाहरुख खान के डायलॉग पर लिप सिंक कर रही हैं। शाहरुख खान का वो डायलॉग है- अच्छा लगता है मुझे, बहुत मजा आता है।

अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों जहीर इकबाल संग अपने रिलेशनशिप को लेकर फिर से सुर्खियों में आईं है। जहीर इकबाल ने सोनाक्षी को उनके बर्थडे पर विश करते हुए उन्हें I love You कहा, जिसके बाद से ही सोनाक्षी सिन्हा सुर्खियों में आई हैं बतादें कि दोनों की शादी की खबरें जोरों पर हैं। अब सोनाक्षी ने खुद अपनी शादी की खबरों पर चुप्पी तोड़ते हुए एक खास वीडियो पोस्ट की है।