Monday, November 3, 2025
राजनीति

इस बार रामपुर में कौन बनेगा सांसद जानने के लिए पढ़िए यह रिपोर्ट

रामपुर लोकसभा उपचुनाव में कांग्रेस और बसपा के मैदान छोड़ने के बाद अब सीधा मुकाबला सपा उम्मीदवार आसिम राजा और भाजपा प्रत्याशी घनश्याम लोधी के बीच होना तय हो चुका है..!
रामपुर की कुल आबादी 27,06,206 है..! इनमें हिन्दू आबादी 45.97% यानि 12,44,209 है..! जबकि मुस्लिम आबादी 50.57% यानि 13,68,697 है।
लेकिन खास बात यह है कि जनवरी 2022 में सपा छोड़ भाजपा में शामिल हुए घनश्याम लोधी को प्रत्याशी बनाये जाने से भाजपा के स्थानीय जमीनी कार्यकर्ता हतोत्साहित हैं..!
आम हिन्दुओं में भी चुनाव को लेकर कोई उत्साह नही है..! जबकि टिकट की लाइन में लगे स्थानीय भाजपाइयों का दर्द यह है कि अगर श्री लोधी चुनाव जीत जाते हैं तो इस सीट से उनकी चुनाव लड़ने की इच्छा एक सपना बनकर रह जायेगी..! आसमान से बरसती आग भी पोलिंग प्रतिशत पर खासा असर डाल सकती है। इस सम्भावना से भी इंकार नही किया जा सकता..!
इधर सपा प्रत्याशी आसिम राजा को लेकर सपा कार्यकर्ताओं में कोई विरोधाभास तो दिखाई नही देता..! लेकिन सपाई वोटर में भी कोई उत्साह दिखाई नही दे रहा..!
खास बात यह है कि हाल में सम्पन्न चुनाव में जिस तरह मुस्लिम समाज ने सपा के पक्ष में एकतरफा वोटिंग की वैसा कोई जुनून फिलहाल अब दिखाई नही दे रहा..! इसके उलट विधानसभा चुनाव में जो हमदर्दी आजम खां के साथ दिखाई दे रही थी। वैसा माहौल बनता भी अब दिखाई नही दे रहा है. ! तमाम लोग खुलेआम आजम खां पर भी भाजपा से समझौता करने का आरोप लगा रहे हैं..! ऐसे में चुनौतियां दोनों तरफ बराबर से हैं..!
यहां यह बात पूरी तरह साफ है कि यदि आज़म खां और स्वार विधायक अब्दुल्ला आजम ने खुद चुनाव की कमान नही संभाली तो आसिम राजा का संसद पहुंचने का सपना सिर्फ सपना बनकर रह जायेगा..!
यह तय माना जाना चाहिए कि सपा ने अगर जोर भरा तो श्री लोधी को कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ सकता है..! अन्यथा तमाम अंतर्विरोधों के बाद भी भाजपा की जीत सुनिश्चित है..!