गूगल मैप में भी इंडिया को भारत के नाम से किया जा रहा प्रदर्शित

 

गूगल मैप भी अब दक्षिण एशिया के देश भारत के आधिकारिक नाम के रूप में भारत को प्रदर्शित कर रहा है। अगर आप सर्च बाक्स में हिंदी या अंग्रेजी (रोमन) में भारत टाइप करेंगे तो भारत के राष्ट्रीय ध्वज के साथ दक्षिण एशिया के देश के रूप में भारत का नक्शा दिखेगा। अब आप भारत के मानचित्र को ‘भारत’ या ‘इंडिया’ दोनों नाम का उपयोग कर देख सकते हैं।

 

इसके अलावा, अंग्रेजी या रोमन में आप भारत लिखें या इंडिया लिखें हिंदी में अनुवाद ‘भारत’ होगा। हालांकि, गूगल अनुवाद में भारत के लिए हिंदुस्तान और भारतवर्ष जैसी अन्य संज्ञाएं भी विकल्प के तौर पर दिखाया जा रहा है। इस पर अभी तक गूगल की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। इंडिया की जगह भारत करने ल का मामला सबसे पहले जी-20 के आयोजन के दौरान सामने आया था। जब जी-20 मेहमानों को राष्ट्रपति की ओर से दिए जाने वाले भोज के निमंत्रण पत्र में उन्हें प्रेसीडेंट आफ भारत के रूप में पेश किया गया था। जबकि अंग्रेजी में उन्हें प्रेसीडेंट ऑफ इंडिया लिखा जाता था।

इसे लेकर विपक्षी दलों ने आपत्ति भी जताई थी। राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) से जुड़ी उच्चस्तरीय समिति ने स्कूलों के लिए तैयार की जा रही किताबों में इंडिया की जगह भारत शब्द के इस्तेमाल की सिफारिश की है।