थोड़ी देर में राहुल की ईडी के सामने पेशी, आवास पर मिलने पहुंचीं बहन प्रियंका गांधी

जब-जब पीएम मोदी डरते हैं वे पुलिस को आगे करते हैं: दिग्विजय सिंह कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कहा कि जब-जब भाजपा और मोदी डरते हैं वे पुलिस को आगे करते हैं। आगे हम जनता की लड़ाई लड़ेंगे। ये केस है ही नहीं… कोई FIR है क्या? यह केस तो मोदी सरकार ने 2014 में शुरू किया और उन्हीं की सरकार ने बिना कोई प्रमाण मिले केस को समाप्त कर दिया।

विपक्ष की आवाज को दबाने का प्रयास: हरीश रावत उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता हरीश रावत ने कहा कि ये पूरी तरह से विपक्ष की आवाज को दबाने का प्रयास है। हम इस प्रयास के ख़िलाफ लड़ेंगे। एक प्रकार से ये देश की दूसरी आजादी की जंग है। ये चाहे हमें जेल में डाल दे लेकिन हम इस अन्याय के खिलाफ आवाज उठाएंगे। उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस अपने नेता के ऊपर हो रहे अन्याय के ख़िलाफ नहीं लड़ सकती है तो जो देश की जनता के ऊपर जो अन्याय हो रहा है उसके ख़िलाफ कैसे लड़ेंगे।

भूपेश बघेल कांग्रेस मुख्यालय पहुंचे राहुल गांधी की ईडी के सामने पेशी से पहले छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कांग्रेस मुख्यालय पहुंचे हैं।

किसी के साथ जाना तो अपराध नहीं: अधीर रंजन कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि ED ने राहुल जी को बुलाया इसमें हमें कोई ऐतराज नहीं है। वो जाएंगे उनके साथ हम भी जाएंगे। किसी के साथ जाना तो अपराध नहीं है। ये जबरदस्ती अनुमति नहीं दे रहे हैं। दंगा करना हमारा इरादा नहीं है, ये सब भाजपा करती है। हम शांतिपूर्ण आंदोलन करते हैं।

ऐसा कब तक चलेगा: अशोक गहलोत नेशनल हेराल्ड मामले में आज कांग्रेस नेता राहुल गांधी के ED के सामने होने वाली पेशी पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि ऐसा कब तक चलेगा।