Republic Day: कैबिनेट मंत्री भूपेन्द्र चौधरी ने पुलिस लाइन में ली परेड की सलामी

मुरादाबाद: गणतंत्र दिवस के अवसर पर सिविल लाइन स्थित पुलिस लाइन में परेड आयोजित की गयी। जिसमें मुख्यातिथि कैबिनेट मंत्री भूपेन्द्र चौधरी रहे। उन्होंने परेड की सलामी ली और उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया।

पुलिस लाइन में ध्वजा रोहण किया गया इसके बाद पुलिस कर्मियों द्वारा परंपरागत परेड निकाली गयी। इसके बाद कैबिनेट मंत्री भूपेन्द्र चौधरी ने पुलिसकर्मियों को सम्मानित भी किया गया। उन्होंने सभी को संविधान और कर्तव्य निष्ठा की शपथ भी दिलाई।
पुलिस लाइन में स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। जिसमें बच्चों द्वारा देशभक्ति गीतों पर अपनी प्रस्तुति दी गयी। कार्यक्रम में सभी जिला स्तरीय प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।