यह है मुरादाबाद की संस्कृति ठाकुर जिसने यूपी बोर्ड में प्रदेश में पाया है दूसरा स्थान

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की दसवीं कक्षा के परिणाम में फिर लड़कियों ने बाजी मारी है। वर्ष 22 के रिजल्ट में कानपुर के प्रिंस पटेल ने प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया तो मुरादाबाद की संस्कृति ठाकुर ने राज्य में दूसरा स्थान हासिल करके शहरे जिगर का मान बेढ़ा दिया है। बकौल, संस्कृति ठाकुर-उनका सपना आईएएस बनने का है ताकि वह देश की सेवा कर सकें। इंटर बोर्ड परीेक्षा में महर्षि दयानंद इंटर कालेज के जतिन राज ने प्रदेश में पांचवां स्थान हासिल किया है।

मां और बड़ी बहनों ने किया सहयोग

शहर के गुलाबबाड़ी स्थित सरस्वती शिशु मंदिर की छात्रा संस्कृति ठाकुर ने 600 में 585 नंबर हासिल करके कीर्तिमान बनाया है। उन्होंने पत्रकारों से कहा है कि उनको परिवार से पढ़ाई में बेहद सहयोग मिला है जिसमें खासकर मां और दो बड़ी बहनों का सहयोग रहा। उन्होंने स्कूल के अध्यापकों को भी सफलता का श्रेय देते हुए कहा है कि उसने हमेशा संजीगदी से पढ़ाई की है। रटने के स्थान पर विषय वस्तु और सवाल को पूरी तरह जाना है। उन्होंने कहा है कि वह ागे भी इसी तरह पढ़ाई करती रहेंगी। काानपुर की किरन कुशवाहा भी दूसरे स्थान पर रही हैं। यूपी बोर्ड हाईस्कूल परीक्षा में 88.18 फीसद बच्चे पास हुए हैं जिसमें 91.69 फीसद छात्राएं और 85.25 फीसद छात्र शामिल हैं। हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में कुल 2781645 छात्र पंजीकृत थे। संस्थागत और व्यक्तिगत 2520634 शामिल हुए थे 2222745 सफल हुए। कुल उत्तीर्ण 2222745 परीक्षार्थियों में से 1169488 बालक तथा 1053257 बालिकाएं उत्तीर्ण हुई हैं।