अस्पताल की पांचवीं मंजिल से कूदा मरीज
मुरादाबाद। देर शाम दिल्ली रोड स्थित टीएममू अस्पताल की पांचवी मंजिल से मरीज ने छलांग लगा दी। उसे इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। परिजन उसे डिस्चार्ज कराकर घर ले जाने की तैयारी कर ही रहे थे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।
नागफनी थाना क्षेत्र के बंगला गांव निवासी हरिश्चंद्र प्रजापति फलों का ठेला लगाते हैं। परिवार में दो बेटी व पांच बेटे हैं। सबसे छोटा बेटा 17 वर्षीय विकास गुरहट्टी पर नमकीन की दुकान पर काम करता है। परिजनो के मुताबिक विकास नशे का आदी है। परिजनों ने शनिवार सुबह उसे दिल्ली रोड स्थित टीमू अस्पताल में भर्ती कराया था। आज देर शाम परिजन विकास की अस्पताल से छुट्टी कराकर ले जाने की तैयारी कर रहे थे। इसी बीच विकास ने पांचवी मंजिल की खिड़की से जाकर छलांग लगा दी। गिरने की तेज आवाज के कारण आस पास के लोग मौके पर दौड़े। विकास खून से लथपथ विकास पड़ा हुआ देखा। सूचना मिलते ही अस्पताल प्रशासन में हड़कम्प मच गया। आनन फानन में घायल विकास को वहीं एमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों के अनुसार विकास की हालत खतरे से बाहर है। सूचना मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल का दौरा किया। बताया जाता है परिजनों ने अस्पताल प्रशासन व पुलिस को लिखित रूप में विकास के नशे के आदी होने की जानकारी दी है। लिहाजा किसी भी प्रकार की कोई कार्रवाई नहीं की गई। परिजनों ने भले ही कोई कार्रवाई नहीं की हो, मगर अस्पताल की लापरवाही जरूर सामने आ रही है।