Tuesday, May 13, 2025
उत्तर प्रदेशक्षेत्रीय ख़बरेंराजनीति

रामपुर में लोकसभा उपचुनाव में शांतिपूर्वक हो रही वोटिंग केंद्रीय मंत्री नकवी ने भी डाला वोट

रामपुर। लोकसभा उपचुनाव के लिए हो रहे मतदान में दोपहर 12 बजे तक 21% से अधिक वोटिंग हो चुकी थी इस बीच केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने भी अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।

दानियापुर पोलिंग बूथ पर केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने किया अपने मत का प्रयोग अपने मत का प्रयोग करने के बाद केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी मीडिया से बोले मेरे सभी मतदाताओं से अपील है कि लोकतंत्र के पर्व में अपने जुनून और जज्बे के साथ अपने मताधिकार का प्रयोग करें। हमारा लोकतंत्र दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है, हमारे देश में हर महीने कोई ना कोई चुनाव होता है और हर चुनाव में जनता जज्बे के साथ हिस्सेदारी करती है यह हमारे लोकतंत्र के मजबूत होने का प्रमाण है इसीलिए पूरी दुनिया हमारे लोकतंत्र को सलाम करती है।