लापता सिपाही 3 महीने के बाद लौटा, दिया इस्तीफा और बोला अब भक्ति का मार्ग

शामली के जिझाना थाना क्षेत्र के गांव अमावाली मझरा यहियापुर निवासी शाक्तिसिंह संभल जिले की गुन्नौर कोतवाली में सिपाही के पद पर कार्यरत था। तीन महीने पहले शाक्ति सिंह बगैर बताए गायब हो गया था। परिजनों होने पर परिजनों ने गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस व परिजन शाक्तिसिंह को तलाश करने में जुटे थे। पता ही नहीं चल पा रहा था कि आखिर सिपाही शक्ति सिंह कहां चला गया। जनपद संभल की पुलिस भी गायब सिपाही को खोजने में जुटी थी।

गुन्नौर पुलिस को रविवार को जानकारी मिली कि शक्ति सिंह हरिद्वार में किसी मंदिर में है। गुन्नौर कोतवाली से दरोगा अमित कुमार टीम को लेकर हरिद्वार पहुंचे। लगातार खोजा तो पता चल गया कि सिपाही कहां पर है। इसके बाद दरोगा अमित कुमार ने शक्ति सिंह का पता लगाया और वह उससे मिले। दरोगा ने दाढी बढ़ाकर भगवान की भक्ति में लगे सिपाही शाक्तिसिंह को समझाया, तो वह उनकी बात मनाकर गुन्नौर आ गया। पुलिस ने सोमवार को सिपाही के परिजनों को भी बुला लिया।