कांग्रेस में अंतर्कलह देश के लिए अच्छी खबर: साध्वी प्राची
मुरादाबाद: अपने विवादित बयानों को लेकर चर्चा में रहने वाली साध्वी प्राची ने एक बार फिर कांग्रेस को लेकर बयान दिया है। जिसमें उन्होंने कांग्रेस में अंतर्कलह पर बयान देते हुए कहा कि ये देश के लिए अच्छा है। कांग्रेस ने देश को लूटने का काम किया है। कांग्रेस अब टुकड़ों में बंट रही है यानी मोदी जी में दम है। साध्वी प्राची एक निजी कार्यक्रम में मुरादाबाद पहुंची थीं।
वहीँ जब साध्वी प्राची से हाथरस में एक बेटी के पिता की हत्या मामले पर सवाल पूछा गया तो बोली कि आज योगी जी ने कड़े आदेश दे दिए है। लेकिन विडम्बना ये है कि अब आरोपी पक्ष के जाति धर्म के आधार पर योगी जी को घरेने का प्रयास शुरू कर देंगे। बहुत गलत है, अपराधी की कोई जाति धर्म नही होता। अब एक लॉबी खड़ी हो जाएगी और कहेगी की योगी जी तो पंडितों के खिलाफ है, और कुछ वकील भी सामने आ जाएंगे।
यहां बता दें कि साध्वी प्राची इससे पहले भी कांग्रेस और विपक्ष के नेताओं के खिलाफ विवादित बयान देतीं रहीं हैं।