Sunday, June 22, 2025
उत्तर प्रदेशक्राइमक्षेत्रीय ख़बरें

रामपुर में दुष्कर्म के 2 आरोपियों समेत सात शातिर अपराधी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

रामपुर : रामपुर पुलिस अधीक्षक की निगरानी में चल रहे अपराध रोको अभियान के तहत कैमरी, अजीमनगर,स्वार, बिलासपुर और टांडा पुलिस को अहम सफलता मिली है पुलिस में नकली शराब बनाने के धंधेवालों समेत कई वांछित अपराधी को गिरफ्तार किया है। इनमें कैमरी पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म में युवक को पकड़ा है जबकि स्वार पुलिस ने भी सामूहिक दुष्कर्म के एक आरोपी को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है इसके अलावा बिलासपुर पुलिस शराब बनाने के धंधे बाज को और अजीब नगर टांडा पुलिस ने चार वंचितों को गिरफ्तार किया है।

थाना केमरीः-नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में एक गिरफ्तार

आज दिनांक 25-07-2022 को केमरी पुलिस द्वारा थाना केमरी पर पंजीकृत मु0अ0सं0-120/2022 धारा 363/366/376 भादवि व 3/4 (2) पोस्को एक्ट व 3(2) 5 एससी/एसटी एक्ट में वाछिंत चल रहे अभियुक्त मोहम्मद आशिक पुत्र मोहम्मद ताहिर निवासी इस्लामनगर बिजोरिया रोड गुलशन मस्जिद नाले पार के पास थाना नवावगंज जनपद बरेली उम्र 29 वर्ष को रास डंडिया तिराहे से गिरफ्तार कर कार्यवाही की गयी।

थाना स्वार-सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में एक अभियुक्त गिरफ्तार

दिनांक 25-07-2022 को थाना स्वार, रामपुर पुलिस द्वारा शिवम पुत्र हिम्मत सिंह निवासी ग्राम हमीरपुर थाना टांडा जनपद रामपुर को मुंशीगंज तिराहे से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त थाना स्वार, रामपुर पर पंजीकृत मु0अ0सं0-248/22 धारा 366/376डी/342 भादवि में वॉछित चल रहा था।

थाना अजीमनगरः-03 वारण्टी अभियुक्तगण गिरफ्तार

दिनाक 25-07-2022 को थाना अजीमनगर, रामपुर पुलिस द्वारा तीन वारण्टी अभिुक्तगण 1.मतलूब पुत्र छोटे, 2. वन्दे अली पुत्र धूमी निवासीगण ग्राम आलियागंज थाना अजीमनगर जनपद रामपुर 3. नन्हे पुत्र भोला निवासी ग्राम खेडा टांडा थाना अजीमनगर जनपद रामपुर को गिरफ्तार कर कार्यवाही की गयी।

थाना बिलासपुरः-40 लीटर नाजायज शराब खाम के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

आज दिनांक 25.07.2022 को थाना बिलासपुर पुलिस द्वारा चन्देन ईसानगर मार्ग से ग्राम हमीदाबाद की तरफ जाने वाले रास्ते से एक नफर अभियुक्त सुरेन्द्र उर्फ टग्गा पुत्र रामचन्द्र निवासी ग्राम हमीदाबाद थाना बिलासपुर जनपद रामपुर मय एक प्लास्टिक की जरी जरीकैन में 40 लीटर शराब खाम के गिरफ्तार किया गया जिसके सम्बन्ध में थाना बिलासपुर, रामपुर पर मु0अ0सं0-321/2022 धारा 60 आबकारी अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर कार्यवाही की गयी।

थाना टाण्डाः-वारण्टी अभियुक्त गिरफ्तार

दिनांक 25-07-2022 को थाना टाण्डा, रामपुर पुलिस द्वारा वारण्टी अभियुक्त नदीम पुत्र जमील निवासी मौहल्ला टण्डोला कस्बा व थाना टाण्डा, रामपुर को गिरफ्तार कर कार्यवाही की गयी।