Wednesday, September 17, 2025
उत्तर प्रदेशक्षेत्रीय ख़बरें

मुरादाबाद में स्थानीय निकाय सफाई मजदूर संघ नें की नगर निगम में मीटिंग

मुरादाबाद। टाउन हॉल स्थित स्थानीय निकाय सफाई मजदूर संघ नें कार्यालय नगर निगम में मीटिंग का आयोजन किया गया। जिसमें वक्ताओं ने अपने अपने विचार रखे और महानगर अध्यक्ष महेंद्र सिंह द्वारा महानगर कार्यकारिणी का किया गया विस्तार, निहाल वाल्मीकि वरिष्ठ उपाध्यक्ष, रवि कुमार उपाध्याक्ष,जय किशोर उपाध्याक्ष, विवेक मुल्तानी उपाध्यक्ष,रजत मुल्तानी मंत्री,मोनी कुमार मंत्री अनिल कुमार कोषाध्यक्ष, को नामित किया गया है इस मौके पर बोलते हुए प्रांतीय मंत्री प्रेम बाबू वाल्मीकि ने कहा कि टीम का विस्तार हुआ है यह सभी को इमानदा मेहनती हैं, और हम लोग नगर निगम अधिकारियों के साथ मिलकर मुरादाबाद को स्वच्छ भारत मिशन के करने का काम करेंगे, महानगर अध्यक्ष महेंद्र सिंह बाल्मीकि ने कहा कि अधिकारियों से मिलकर सफाई कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर समाधान कराया जाएगा, और अधिकारियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर महानगर की सफाई व्यवस्था को लेकर कार्य किया जाएगा। इस मौके पर मौजूद प्रांतीय उपाध्यक्ष ओमी लाल वाल्मीकि, जिला अध्यक्ष सुनील लश्करी, श्याम कुमार साहू, अमित भारती,‌शेखर कुमार,नन्दु ,अनिल लश्करी, हरिनंदन प्रसाद, विजय वीर सिंह, सचिन कुमार, आदि लोग उपस्थित रहे।