पूर्व पुलिस कमिश्नर का लेटर बम भारी, भाजपा नेता जफ़र इस्लाम ने माँगा उद्धव ठाकरे का इस्तीफा

मुरादाबाद:  मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह द्वारा महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख पर उगाही के आरोप लगाने का मामला राजनीतिक तूल पकड़ता जा रहा है। खासकर भाजपा महाराष्ट्र की शिवसेना-कांग्रेस- एन सीपी सरकार पर हमलावर हो गयी है। मुरादाबाद पहुंचे राष्ट्रीय प्रवक्ता जफ़र इस्लाम ने महाराष्ट्र सरकार से इस्तीफे की मांग की है।

सर्किट हाउस में पत्रकारों से बात करते हुए भाजपा प्रवक्ता जफ़र इस्लाम ने मुंबई पुलिस के पूव कमिश्नर के खुलासे पर हैरानी जताई है और सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। उन्होंने अब सरकार से इस्तीफा देने की मांग की है।

यहां बता दें कि मुंबई पुलिस कमिश्नर से हटने के बाद परमबीर सिंह ने एक पत्र सीएम उद्धव ठाकरे को लिखा था जिसमें गृह मंत्री अनिल देशमुख पर वसूली करवाने के गंभीर आरोप लगाये थे। पत्र वायरल होने से महाराष्ट्र से लेकर पूरे देश की सियासत में भूचाल आ गया है।

वहीँ जफ़र इस्लाम ने हाल में पूर्व मुख्यमंत्री और सपा के राष्ट्रिय अध्यक्ष अखिलेश यादव की प्रेस वार्ता में पत्रकारों से हुई मारपीट की भी निंदा की है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार पत्रकारों का उत्पीडन नहीं होने देगी।