51 घंटे का अखंड पंचाक्षर मंत्र का जाप शुरू
मुरादाबाद। विश्व जागृति मिशन की ओर से आशियाना फेज 2 में संचालित दिव्य लोक आश्रम में आज अखंड पंचाक्षर मंत्र ओम नमः शिवाय के जाप का शुभारंभ हुआ। आपको बता दें की अनवरत 51 घंटे तक अखण्ड पंचाक्षर मंत्र का जाप किया जाएगा पूर्व विधि विधान के साथ पंचाक्षर मंत्र का शुभारंभ हुआ। सर्वप्रथम मंदिर में स्थापित भगवान शंकर की प्रतिमा के समक्ष पूजन करने के बाद आशीर्वाद प्राप्त किया। पंडित जी के द्वारा पूर्ण विधि विधान के साथ पूजन संपन्न कराया गया इसके बाद 51 घंटे का अखंड पंचाक्षर मंत्र का जाप शुरू किया गया। प्रधान राकेश अग्रवाल और महिला प्रधान शोभा अग्रवाल ने बताया कि शनिवार को भी पंचाक्षर मंत्र का जाप चलता रहेगा अखंड पंचाक्षर मंत्र में भक्तों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया रविवार की सुबह 51 घंटे संपूर्ण होने के बाद पंचाक्षर मंत्र को विश्राम दिया जाएगा। महिला प्रधान शोभा अग्रवाल ने बताया कि सावन माह के अवसर पर सामूहिक रुद्राभिषेक का आयोजन रविवार की सुबह शुरू होगा जिसमें 108 जोड़े शामिल होंगे। आयोजन में प्रधान राकेश अग्रवाल,महिला प्रधान शोभा अग्रवाल, पूनम गुलाटी, मीरा अग्रवाल, सुनीता मंगला, सुनीता छावड़ा, आशा भांडुला, मधु चौधरी, रितु,कान्ता, सुमन लता, सत्या, विधुला,गीता अग्रवाल, हरिशंकर, उदयराज पांडे, R.K. गंगवार, ने सहयोग किया। प्रेसवार्ता के आयोजक विवेक शर्मा, एवं मनीष गुप्ता संयुक्त रूप से रहे। पंडित लोकेश शर्मा के द्वारा विधि विधान से पूजन कराया गया।