दबंगों ने युवक को दिनदहाड़े मारी गोली

बरेली। वीर भट्टी में दबंगों ने एक युवक को दिनदहाड़े गोली मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना पर हड़कंप मच गया। थाना सुभाष नगर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं, आरोपियों की तलाश की जा रही है।

थाना सुभाष नगर क्षेत्र की वीट भट्टी मोहल्ले में रहने वाले 40 वर्षीय विजय लाल पुत्र शंकरलाल का पड़ोस में ही रहने वाले युवकों से विवाद चल रहा है। अनिल लाल रामपुर गार्डन में हलवाई का काम करते हैं। आज सुबह लगभग 10:00 के समय वह घर से ड्यूटी जा रहे थे इस बीच वीर भट्टी रेलवे क्रॉसिंग के पास आरोपी युवकों ने उन्हें रोक लिया और उनको गोली मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

अनिल लाल ने तुरंत ही परिजनों को फोन कर इसकी जानकारी दी। गोलीकांड की सूचना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। परिजनों ने घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायल अनिल को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
जिन आरोपी युवकों ने अनिल पर फायरिंग की है उनके खिलाफ थाना क्षेत्र में कई सारे मामले दर्ज हैं। हालांकि, कई संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज होने के बाद भी अभी तक वह लोग गिरफ्तार नहीं हुए और खुलेआम घूम रहे हैं।