Moradabad: पुलिस ने स्कूल संचालक की तीन करोड़ से अधिक सम्पत्ति की जब्त, अपराध जान रह जाएंगे सन्न

मुरादाबाद: योगी सरकार लगातार अभियान चलाकर बदमाशों की अवैध रूप से अर्जित संपत्ति को जब्त करने में लगी है। इसी कड़ी में मुरादाबाद में भी अब तक कि सबसे बड़ी कार्यवाही जिला प्रशासन ने स्कूल संचालक की  2 करोड़ 37 लाख की संपत्ति को जब्त कर की है। जिससे अपराधियों में भी हड़कम्प मचा हुआ है।

ये हैं आरोप

दरअसल गिरोह बनाकर अवैध शस्त्र फैक्ट्री चलाने और छात्रवृत्ति घोटाला सहित अन्य वारदातों को अंजाम देने वाले स्कूल संचालक धर्मानंद भट्नागर पर शनिवार को बड़ी कार्रवाई हुई है। धर्मानंद भटनागर की अवैध रूप से अर्जित की गई 3 करोड़ 37 लाख 32 हजार रुपये की संपत्ति को प्रशासन ने जब्त कर लिया। इसमें दो स्कूल, दो मकान, वाहन और बैंक खाता शामिल हैं।

स्कूल में चल रही थी शस्त्र फैक्ट्री

सीओ ठाकुरद्वारा डॉ. अनूप सिंह के मुताबिक जनवरी में भोजपुर के पीपलसाना निवासी आरोपी धर्मानंद भट्नागर के खिलाफ गैंगेस्टर की कार्रवाई की गई थी।  धर्मानंद गिरोह बनाकर छात्रवृत्ति घोटाला, अवैध शस्त्र फैक्ट्री चलाने जैसी घटनाओं को अंजाम दे रहा था। गैंगेस्टर की कार्रवाई के बाद उसकी अवैध रूप से अर्जित संपत्ति को जब्त करने के लिए रिपोर्ट एसएसपी के माध्यम से डीएम के समक्ष भेजी गई थी। डीएम के यहां से गैंगेस्टर एक्ट की धारा 14(1) के तहत संपत्ति जब्त करने का आदेश दिया गया था। उक्त आदेश के बाद एसडीएम ठाकुरद्वारा के निर्देश पर डिलारी एसओ सतराज सिंह और राजस्व विभाग की टीम ने शनिवार को संपत्ति जब्तीकरण की कार्रवाई की।

कांठ में भी हुई थी जब्त सम्पत्ति

आप को यहाँ बता दे कि जिले में किसी भी तरह के आरोपी के खिलाफ यह सबसे बड़ी जब्ती की कार्रवाई है। इससे पहले कांठ पुलिस ने फहीम एटीएम नाम के हिस्ट्रीशीटर की करीब 77 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की थी।