Wednesday, July 16, 2025
उत्तर प्रदेशदुर्घटनाराज्य

नील गाय और सांड के हमले के घायल और मृतकों की मदद करेगी योगी सरकार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में अब बेसहारा जंगली जानवरों के शिकार लोगों को भी योगी आदित्यनाथ सरकार मुआवजा देगी इसके तहत नील गाय और सांड के हमले में घायल लोगों को 2 लाख तक का मुआवजा और जान गवाने वाले लोगों को 4 लाख का मुआवजा मिलेगा।

मालूम हो कि उत्तर प्रदेश में आवारा और बेसहारा जंगली जानवरों के हमलों में घायल और मृतकों की तादाद लगातार बढ़ती जा रही है ऐसे में उन लोगों के परिवारों को पालन पोषण की बेहद मुश्किल हो जाती है जिनके परिवार का कमाऊ सदस्य या मुखिया जानवरों के हमले में गंभीर रूप से घायल हो जाता है या फिर जान गवा देता है लेकिन अब प्रदेश सरकार ने ऐसे लोगों की सुध लेने की तैयारी कर दी है इसके तहत प्रदेश के मुख्य सचिव ने इस बाबत तैयार प्रस्ताव को मुख्यमंत्री को भेजा है। इस प्रस्ताव के मुताबिक जानवरों के हमले में घायल लोगों को 59 हजार से 2 लाख तक का मुआवजा दिया जाएगा हो या सिर्फ उन्हीं लोगों को मिलेगा जो नीलगाय या सांड के हमले में घायल हुए और अस्पताल में भर्ती हुए हैं। गंभीर चोटिल होने पर एक सप्ताह तक 12500 रुपए की सहायता देगी फिलहाल इस प्रस्ताव के जल्दी मंजूर होने की उम्मीद है।