खेत से लौट रहे किसान को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौत
बरेली। खेत से लौट रहे किसान को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के लिए उसे जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
बरेली के थाना भमोरा के गांव बलिया के रहने वाले 40 वर्षीय महेश मौर्या के रिश्तेदार ने बताया कि उसके खेत में खड़ी फसल को जंगली जानवर नुकसान कर देते हैं। वह रखवाली कर बाइक से वापस लौट रहे थे। गांव से कुछ दूर पर अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार के लिए उसे जिला अस्पताल में लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।