भाकियू की महिला मोर्चा की महानगर अध्यक्ष ने वरिष्ठ पदाधिकारी पर लगाया दुष्कर्म का आरोप

मुरादाबाद। भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारी पर संगठन की महिला मोर्चा की महानगर अध्यक्ष ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। लंबे अर्से तक लिव इन रिलेशनशिप में रहने के बाद आरोपी ने पीड़िता से मुंह मोड़ लिया। महिला ने एसएसपी को एक शिकायती पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पीड़िता का कहना है कि वह पूर्व में भाकियू महिला मोर्चा की महानगर अध्यक्ष रही है। संगठन का कामकाज करते हुए उसकी मुलाकात सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में रहने वाले रणवीर उर्फ बबलू से हुई। दोनों के बीच दोस्ती हो गई।

पीड़िता के पति को जान से मारने की धमकी आरोपी ने दी। खौफजदा पति घर छोड़ कर चला गया। परिस्थिति का फायदा उठाते हुए आरोपी ने पीड़िता को भरण पोषण का खर्च अदा करने का वादा किया। एक दिन पीड़िता के बच्चे स्कूल में थे। तभी आरोपी नशे में धुत होकर पीड़िता के घर पहुंचा। तमंचे के बल पर आरोपी किसान नेता ने पीड़िता संग दुष्कर्म किया। पीड़िता ने जब विरोध किया तो आरोपी ने शादी का वादा किया। दो वर्ष तक वह महिला से दुष्कर्म करता रहा। आरोपी ने दुष्कर्म की वीडियो भी बना ली।