सालाना वाद-विवाद प्रतियोगिता में शारिक शबाव जैदी और रानी कुमारी प्रथम

बरेली। एसआरएमएस ट्रस्ट विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के मद्देनजर वर्ष 1991 से वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन करा रहा है। वर्ष 2020 में कोविड महामारी के दौरान इसका आयोजन नहीं हो पाया। इस वर्ष 31वीं वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसके तहत आज आज (दिनांक 27 सितम्बर, 2022) श्रीराममूर्ति स्मारक रिद्धिमा सेन्टर फार परर्फामिंग एण्ड फाइन आर्टस में सालाना वाद-विवाद प्रतियोगिता (वरिष्ठ वर्ग) आयोजित हुई। ट्रस्ट के सचिव आदित्य मूर्ति ने दीप प्रज्जवल कर इसका उद्घाटन किया। प्रतियोगिता का विषय ‘‘भारतीय मीडिया स्वतंन्त्र भूमिका निभाने के बजाये राजीनति से प्रेरित है’’ रखा गया। इस विषय के पक्ष एवं विपक्ष में हर टीम के वक्ता को पांच मिनट में अपने विचार व्यक्त करने के लिए कहा गया। इसमें बरेली कालेज के शबाव जैदी ने पक्ष में और राजश्री इंस्टीट्यूट की रानी कुमारी ने विपक्ष में प्रथम पुरस्कार हासिल किया। प्रतियोगिता में निर्णायक के रूप में डा. रजनी अग्रवाल, डा. रूचि जैन गर्ग एवं डा. कमलेन्द्र कुमार मौजूद रहे। द्वितीय स्थान पर पक्ष में प्रेरणा जैन, विपक्ष में गायत्री देवी, तृतीय स्थान पर पक्ष में राज गुप्ता, और विपक्ष में रितेश सिंह, महाराजा अग्रसेन महाविद्यालय, इसके अलावा सांत्वना पुरस्कार वैष्णवी शर्मा, एसआरएमएस सीईटी और यर्थाथ आनन्द, को मिला। इस वर्ष के चल वैजयन्ती के लिये बरेली कालेज को चयनित किया गया। विजेताओं को पुरस्कार दो अक्टूबर को स्वतंत्रता सेनानी, पूर्व मंत्री, पूर्व सांसद श्रीराममूर्ति जी की स्मृति में आयोजित 34वें श्रद्धांजलि समारोह में प्रदान किया जाएगा।