Wednesday, September 17, 2025
उत्तर प्रदेशक्राइम

महिला ने ससुर पर लगाया गंभीर आरोप, SSP से की दहेज उत्पीड़न की शिकायत

बरेली। एक महिला ने अपने पति और ससुराल वालों पर दहेज उत्पीड़न का गम्भीर आरोप लगाया है। इसके साथ ही अपने ससुर पर अन्य गंभीर आरोप भी लगाए हैं। महिला ने मामले में एसएसपी से शिकायत कर पति व ससुरालियों पर कार्यवाही की मांग की।

थाना किला के बाकरगंज निवासी महिला ने बताया कि तीन साल पहले उसकी शादी थाना बारादरी केनबादा शेखान निवासी युवक के साथ हुई थी। परिजनों ने जरूरत के हिसाब से दान दहेज भी दिया। दहेज में कार की मांग पूरी न करने पर उसे प्रताड़ित करना शुरु कर दिया।

आरोप है कि उसके बच्चा न होने पर उसे ताने दिए जाने लगे और ससुर उस पर गलत नियत रखने लगा। तीन महीने पहले दहेज की मांग पूरी न करने पर उसे प्रताड़ित कर निकाल दिया गया। महिला ने इस मामले में एसएसपी से शिकायत की है।