मां की डांट से नाराज होकर बेटी ने खुदको लगाई फांसी

                                                                                                   पाकबड़ा।उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद स्थित पाकबड़ा में रहने बाली अनम ने सोमवार की शाम को नगर के बुध बाजार मोहल्ले मेंमां की डांट से नाराज होकर खुदको फांसी लगा ली परिजन जब तक कुछ समझ पाते तब तक वह मौत के गाल में समा चुकी थी। हादसे से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची Police ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर परिजनों को सौंप दिय है।

नगर के मोहल्ला  बुध बाजार निवासी शमीम सैफी सऊदी अरब में काम करते शमीम के परिवार में उसकी पत्नि,चार बेटी और एक बेटा है। शमीम की सबसे बड़ी बेटी 21 वर्षीय अनम ने कमरा बंद कर खुदको फांसी लगा ली। मां के अनुसार अनम को कुछ दिन से हाफिज कुरान पढ़ाने आ रहे थे। अनम नहीं पढ़ रही थी।इसी को लेकर दोपहर चार बजे के आस पास मां ने अनम को डांट दिया था। उसके बाद मां पड़ोस में बैठने चली गयी थी।

मां की डांट से नाराज होकर अनम ने कमरा बंद कर लिया था। छोटी बहन ने आवाज लगाकर कमरा खुलवाना चाहा तो कोई आवाज नहीं आई। उसके बाद मां को बुलाया। काफी देर तक आवाज लगाईं और दरवाजा खटखटाया। लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। खिड़की से झांक कर देखा तो अनम फंदे पर लटकी हुई थी। रोने व चीखने की आवाज सुनकर आस पास के लोग भी आ गए। देर शाम Police को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने Forensic Team को भी बुला लिया। पुलिस ने युवती का शव नीचे उतारकर पंचायत नामा भरकर परिजनों को सौप दिया है। परिजनों ने बताया की उसकी बेटी ने अपनी मां की डांट से नाराज होकर आत्महत्या की है इसके लिए वह किसी को जिम्मेदार नहीं मानते है।