Tuesday, July 15, 2025
उत्तर प्रदेशक्राइमक्षेत्रीय ख़बरें

डीजे पर डांस करने के दौरान युवकों में विवाद, गोली मारी

मुरादाबाद। बिलारी कोतवाली क्षेत्र के बीरमपुर गांव में विवाह समारोह में डीजे पर डांस करने के दौरान युवकों में विवाद हो गया। इसी विवाद के चलते मंगलवार सवेरे दुकान पर बैठे युवक को गोली मार दी गई।

बीरमपुर गांव के जसवंत सिंह पुत्र भीकम सिंह ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि सोमवार की देर रात उनके परिवार में विवाह समारोह चल रहा था। जिसमें डीजे पर डांस करने को लेकर युवकों में कहासुनी हो गई जिसके बाद गणमान्य लोगों ने बीच-बचाव करा दिया था। पीड़ित ने आरोप लगाया कि मंगलवार की सुबह 7:30 बजे उसका बेटा संजीव बजरी- बजरफुट की अपनी दुकान पर बैठा था तभी दूसरे पक्ष के राजेश, संजीव और पवन पुत्र गण श्योराज सिंह और रितिक पुत्र विजय सिंह दुकान पर आए और उनके बेटे संजीव को गाली देने लगे।

इसके बाद राजेश ने तमंचा निकालकर उनके बेटे संजीव को गोली मार दी। पेट में गोली लगने के बाद संजीव घायल हो गया। फायर की आवाज सुन आसपास के लोग मौके पर जुट गए। इस दौरान आरोपी जान से मारने की धमकी देकर हथियार लहराते हुए फरार हो गए। घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सूचना पर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची। घायल संजीव के पिता जसवंत की तहरीर पर राजेश ,संजीव और पवन पुत्र गण शिवराज सिंह के अलावा ऋतिक पुत्र विजय सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।