मदरसों में कक्षा 1 से 8 तक मिलने वाली स्कॉलरशिप बंद

लखनऊ। केंद्र सरकार ने मदरसों में कक्षा 1 से 8 तक मिलने वाली स्कॉलरशिप बंद कर दी गई है।

यूपी सरकार पहले ही यह स्कॉलरशिप बंद कर चुकी है।

कक्षा 1 से 5 तक के बच्चों को 1000 छात्रवृत्ति मिलती थी। कक्षा 6 से 8वीं तक कोर्स के हिसाब से छात्रवृत्ति मिलती थी।

उत्तर प्रदेश सरकार पहले ही स्कॉलरशिप बंद कर चुकी थी। पिछले साल 4 से 5 लाख बच्चों को छात्रवृत्ति मिली थी।

केंद्र सरकार ने अचानक छात्रवृत्ति बंद करने का फैसला लिया। हालांकि 9वीं और 10वीं के छात्रों को छात्रवृत्ति मिलती रहेगी।