जेएनयू की दीवारों पर ब्राह्मण और बनिया विरोधी नारे घातक, रिपोर्ट मांगी

नई दिल्ली । जवाहरलाल नेहरू नेशनल यूनिवर्सिटी कैंपस की दीवारों पर ब्राह्मणों और बनियों के खिलाफ नारे लिखने पर हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने आपत्ति जताई है। अनिल विज ने शुक्रवार (2 दिसंबर) को ट्वीट करते हुए लिखा कि जेएनयू की दीवारों पर ब्राह्मण और बनिया विरोधी नारे बहुत ही घातक है क्योंकि ब्राह्मण हमारे देश के धर्म और संस्कृति को जिंदा रखे हैं और बनिया देश के व्यापार में एहम भूमिका अदा कर रहा है। नारे लिखने वाले ने देश की संस्कृति और व्यापार पर प्रहार किया है ऐसी सोच को कुचल देना चाहिए।

JNU में दीवार पर विवादित और आपत्तिजनक टिप्पणी लिखने का मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट के वकील विनीत जिंदल ने दिल्ली पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने दिल्ली पुलिस से मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।