Wednesday, September 17, 2025
उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीति

फरार सपा विधायक इरफान सोलंकी ने भाई के साथ किया सरेंडर

कानपुर। बीते कुछ दिनों से फरार चल रहे समाजवादी पार्टी के कानपुर से विधायक इरफान सोलंकी ने शुक्रवार को कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। इरफान सोलंकी के साथ उनके भाई रिजवान सोलंकी ने भी सरेंडर कर दिया है। इससे पहले इरफान सोलंकी को मुंबई में देखा गया था, जिसकी तस्वीरें भी सामने आई थी।

सपा विधायक इरफान सोलंकी और उनके भाई ने शुक्रवार को कानपुर कमिश्नर कैंप कार्यालय के सामने सरेंडर कर दिया। पिछले महीने इरफान सोलंकी के खिलाफ भूमि विवाद को लेकर केस दर्ज हुआ था। तब उनपर एक महिला को कथित रूप से परेशान करने और उसके घर में आग लगाने के आरोप में पुलिस ने उनके खिलाफ केस दर्ज कर लिया था। जिसके बाद से सपा विधायक फरार चल रहे थे।