उत्तर प्रदेश सरकार ने 17 नगर निगमों के महापौर के आरक्षण सूची की जारी

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश सरकार ने सोमवार की शाम मुरादाबाद नगर निगम के मेयर प्रत्याशी की आरक्षण सूचना भी जारी कर दी। सरकार ने मुरादाबाद नगर निगम की मेयर सीट महिला सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित की है।

सोमवार को उत्तर प्रदेश सरकार ने 17 नगर निगमों के महापौर के आरक्षण सूची जारी कर दी इसके तहत लखनऊ, कानपुर गोरखपुर, फिरोजाबाद, वाराणसी, बरेली, शाहजहांपुर और गाजियाबाद नगर निगम को अनारक्षित किया गया है अर्थात यह उससे कोई भी महापौर का चुनाव लड़ सकेगा।इसके अलावा मुरादाबाद सहारनपुर और अयोध्या को महिला वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है अर्थात इन तीनों नगर निगम की महापौर इस बार महिला होगी।

आगरा को अनुसूचित जाति महिला और झांसी को अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित कर दिया गया है जबकि मथुरा- वृंदावन और अलीगढ़ नगर निगम में अन्य पिछड़ा वर्ग महिला महापौर होंगी। इसके अलावा प्रयागराज और मेरठ में अन्य पिछड़ा वर्ग से महापौर बनेगा।