Wednesday, September 17, 2025
उत्तर प्रदेशक्षेत्रीय ख़बरेंराजनीति

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रवक्ता डॉक्टर केबी त्रिपाठी ने महापौर पद हेतु किया आवेदन

बरेली। नगर निकाय, नगर निगम के आरक्षण की घोषणा होते ही जनपद बरेली की महापौर सीट सामान होने की घोषणा होने के बाद पूरे जोशो खरोश के साथ बड़ी संख्या में कांग्रेस जनों की उपस्थिति में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रवक्ता डॉक्टर के० बी० त्रिपाठी ने महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय शुक्ला को बरेली महापौर पद हेतु अपना आवेदन दिया।

इस अवसर पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रवक्ता डॉक्टर के पी त्रिपाठी ने कहा बरेली के विकास के लिए और इस समय बरेली में अनियंत्रित हो चुके विकास को नियंत्रण में लाकर लोगों को सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए में चुनाव लड़ने की घोषणा करता हूं।.

महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय शुक्ला ने कहा उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रवक्ता डॉक्टर के० बी० त्रिपाठी सबसे योग और शिक्षित साफ-सुथरी छवि के प्रभावशाली व्यक्तित्व के धनी व्यक्ति है।