Tuesday, July 15, 2025
क्षेत्रीय ख़बरेंदेशधार्मिकयुवा-प्रतिभा मंचराजनीति

शहरों के नाम बदलने के बाद अब नदियों के नाम बदलने की बात हुई शुरू…

शहरों के नाम बदलने के बाद अब नदियों के नाम बदलने की बात शुरू हुई। यूपी के मुख्य सचिव ने कहा कि हिंडन नदी को हिंद नदी के नाम से जाना जाए।

 

मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने भारत सरकार में जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण विभाग के सचिव पंकज कुमार के साथ सोमवार को केन-बेतवा लिंक परियोजना व हिंडन नदी की समीक्षा की।

 

मुख्य सचिव ने हिंडन नदी के किनारों पर साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने और नदी के आसपास पौधारोपण कराने के निर्देश दिये।

 

नदी में सीवेज व इंडस्ट्रीयल वेस्ट का पानी कतई न छोड़ा जाए। वर्तमान समय में प्रदेश में उद्योगों से निकलने वाला अपशिष्ट गंगा नदी में प्रवाहित नहीं हो रहा है। वित्तीय वर्ष 2023-24 के साथ-साथ 2024-25 के लिये कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिये।