गोस्वामी तुलसीदास की जयंती पर किया वृक्षारोपण
हरदोई : तुलसी मानव सेवा संस्थान द्वारा श्री राम चरितमानस के रचयिता गोस्वामी तुलसीदास जी की जयंती पर आज इटौली के मंगलेश्वर धाम पर निषाद पार्टी के नेता संजय कश्यप व भाजपा नेता मुकुल सिंह आशा ने वृक्षारोपण किया।आज पौधारोपण कर पर्यावरण जागरूकता का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि हम सबको पर्यावरण संरक्षण के पावन उद्देश्य को समझना होगा। हम सबको अधिक से अधिक एक वृक्ष ज़रूर लगाना चाहिए। पेड़ प्राकृतिक पर्यटन का आधार होते हैं। पेड़ हमारे पर्यावरण को शुद्ध रखने के साथ-साथ भविष्य में आय का एक साधन बन सकते हैं।मनुष्य ईश्वर की सर्वोत्तम सृष्टि है।और हमें भी प्रकृति की अच्छी संतान बनकर पर्यावरण की रक्षा करनी चाहिए क्योंकि ये हमारा परम दायित्व हैं। हर व्यक्ति को जीवन में कम से कम एक पेड़ जरूर लगाना चाहिए जिससे प्रकृति की रक्षा हो सके।