Wednesday, September 17, 2025
उत्तर प्रदेशक्राइमराज्य

युवक का शव पेड़ पर लटका मिला, प्रेमिका के घर वालों पर हत्या का आरोप

बरेली। बरेली जनपद के थाना शीशगढ़ क्षेत्र के गांव में आम के पेड़ से एक युवक का शव लटका मिला। जब लोगों को इसका पता चला तो सनसनी फैल गई। युवक के हाथ पैर रस्सी से बंधे हुए थे। परिजनों ने युवक की प्रेम प्रसंग में हत्या होना बताया है।

गांव जिया नगला निवासी सुनील कुमार के परिजनों ने बताया कि वह रात से गायब था। आज उन्हें सूचना मिली कि उसका शव आम के पेड़ से बाग में लटका हुआ है। लोगों की मानें तो सुनील को दूसरे से समुदाय की लड़की के साथ देखा गया था। उसका युवती के साथ अश्लील फोटो भी वायरल हो गया था।