Wednesday, July 16, 2025
उत्तर प्रदेशक्षेत्रीय ख़बरें

अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के संजीव सक्सेना बने पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी

बरेली। बरेली के समस्त प्रमुख कायस्थ संगठनों के कोर ग्रुप द्वारा अखिल भारतीय कायस्थ महासभा बरेली के जिला अध्यक्ष वेद प्रकाश सक्सेना को पश्चिमी उत्तर प्रदेश का अध्यक्ष व प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव सक्सेना को पश्चिमी उत्तर प्रदेश का प्रभारी बनाये जाने पर स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया। जहां वन मंत्री डॉ अरुण कुमार द्वारा दोनों पदाधिकारियों का सम्मान किया गया। इस अवसर पर मार्गदर्शक अनिल कुमार सक्सेना एडवोकेट के अलावा चित्रांश महासभा के जिला अध्यक्ष राकेश सक्सेना, चेतना मंच के संरक्षक डॉ पवन सक्सेना, जिला अध्यक्ष संजय सक्सेना, महासचिव अमित बिंदु, हम कायस्थ के अध्यक्ष अंकुर सक्सेना, अपुल श्रीवास्तव, अखिल भारतिय कायस्थ महासभा की वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ निवेदिता श्रीवास्तव, महासचिव आलोक प्रधान, कोषाध्यक्ष श्यामदीप सक्सेना, महानगर अध्यक्ष अस्वनी कम्ठान, महामंत्री रवि सक्सेना, महिला जिलाध्यक्ष शालिनी जौहरी, संगीता सक्सेना, रचना सक्सेना, किरण सक्सेना, रश्मि प्रधान, वरिष्ठ किशोर कटरु, राजन विद्यार्थी, मनोज सक्सेना, अनुज कांत सक्सेना ऐडवोकेट, अनिल सक्सेना, राजेश सक्सेना मौजूद रहे। कार्यकम का सफल संचालन /आयोजक और कोर कमेटी को बनाने का काम अधीर सक्सेना द्वारा किया गया और समस्त संघठनों द्वारा अधीर सक्सेना के कार्यो की तारीफ की गई।