साइकिल निशान पर निकाय चुनाव के प्रत्याशी उतारेगी सपा: अखिलेश
कन्नौज। इस बार भी समाजवादी पार्टी अपने चुनाव निशान पर निकाय प्रत्याशी उतारेगी। पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कन्नौज में इसका ऐलान कर दिया। उन्होंने कहा कि पार्टी के प्रत्याशी नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायत अध्यक्ष पदों पर ‘साइकिल’ निशान के साथ मैदान में उतरेंगे। वार्ड उम्मीदवारों को स्थिति के मुताबिक ही टिकट देने पर फैसला होगा।
पूर्वराज्यमंत्री विजय बहादुर पाल के निधन की सूचना पर पहुंचे अखिलेश यादव ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि निकाय चुनाव के लिए पार्टी तैयार है। उन्होंने मैनपुरी, रामपुर और खतौली उपचुनाव में धांधली का आरोप लगातेहुए कहा कि वोटरों को मतदान से रोका गया। सपा समर्थकों को पुलिस ने अपमानित करके भगा दिया। लाठियां मारी गईं। इसीलिए वोटिंग कम हुई। रामपुर में तो प्रशासन का अलग ही रूप देखने को मिला। शिकायत के बाद भी निर्वाचन आयोग खामोश रहा। भाजपा सरकार लोकतंत्र का गला घोंट रही है। संस्थाओं को कुचल रही है।