Tuesday, July 15, 2025
उत्तर प्रदेशजॉब-करियरराज्यव्यापार

एडॉब व वेदांतु ने 485 कर्मचारियों को निकाला, स्विगी भी करेगी छंटनी

लखनऊ। वेदांतु व एडॉब ने 485 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है। ऑनलाइन फूड डिलीवरी मंच स्विगी भी 250 कर्मचारियों की छंटनी की योजना बना रही है। एडटेक फर्म वेदांतु ने कहा कि लागत में कटौती करने और मौजूदा संसाधनों के साथ अधिक लाभ कमाने के लिए उसने 385 कर्मचारियों की छंटनी की है। यह उसके कुल कर्मचारियों का 11.6 फीसदी हिस्सा है। कंपनी इस साल 1,100 कर्मचारियों को निकाल दिया है। अब उसके कर्मचारियों की संख्या 3,300 है। कंपनी के सह-संस्थापक और कई अन्य सदस्य भी इसका हिस्सा हैं। उन्होंने अपने वेतन में 50% कटौती की है। उधर, एडॉब ने खर्च घटाने के लिए बिक्री विभाग के 100 लोगों को हटा दिया। हालांकि, उसने कहा कि कुछ लोगों को दूसरे विभाग में भेजा जा रहा है।