Sunday, January 19, 2025
उत्तर प्रदेशराजनीतिराज्य

Moradabad: नगर विकास मंत्री ने शहर में 22 करोड़ से अधिक की योजनाओं का किया लोकार्पण

मुरादाबाद: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद पहुंचे नगर विकास शहरी विकास मंत्री आशुतोष टंडन ने 2021 में होने वाले 22 करोड़ 36 लाख रुपए के 52 विकास कार्यों का शिलान्यास और 08 का विकास कार्यों का लोकार्पण किया। नगर विकास मंत्री ने लोकार्पण शिलान्यास कार्यक्रम के बाद नगर निगम के अधिकारियों के साथ मुरादाबाद में हो रहे विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की और अधिकारियों को और बेहतर विकास कार्य करने के निर्देश दिए। नगर विकास मंत्री ने भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के साथ भी पंचायत चुनाव को लेकर बैठक की, इसके बाद नगर निगम सफाई कर्मचारी की परिवार की महिलाओं को सम्मानित किया।
नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि प्रदेश के नगरीय विकास के लिए सरकार बहुत तेजी से विकास कार्य कर रही है। नगर विकास मंत्री ने कहा कि इस बार दो चुनौतियां उनके सामने हैं, 2019 में प्रदेश में 56 नए स्थानीय निकाय का गठन हुआ था, तो वही 55 निकायों का सीमा विस्तार हुआ। वर्ष 2020 में लगभग 28 स्थानीय निकाय का गठन हुआ तो वही 12 का सीमा विस्तार हुआ, जो भी नए क्षेत्र नगरिया सीमा में आए हैं, वहां रहने वाले नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना हमारा लक्ष्य है।
आशुतोष टंडन ने कहा प्रदेश में 17 नगर निगम हैं, 200 नगर पालिका हैं, 517 नगर पंचायत हैं, सभी जगह विकास कार्य किए जा रहे हैं।