किसान दिवस के रूप में सपा मनाएगी चरण सिंह का जन्मदिवस

समाजवादी पार्टी पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह का 23 दिसंबर को जन्मदिवस ”किसान दिवस” के रूप में मनाएगी। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सभी जिलों के पार्टी कार्यालयों में सादगी के साथ कार्यक्रम आयोजित कर चौधरी चरण सिंह का जन्मदिवस मनाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय राजनीति में चौधरी चरण सिंह के योगदान पर चर्चा करने के साथ ही उनके दिखाए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया जाएगा।