Wednesday, September 17, 2025
उत्तर प्रदेशक्राइमक्षेत्रीय ख़बरें

दबंगों ने की घर में घुसकर नाबालिग किशोरियों से छेड़छाड़, पुलिस कप्तान से शिकायत

बरेली। जिले में बदमाशों के हौसले बुलंद है। जहां गांव के कुछ दबंगों ने घर में घुसकर दो नाबालिग किशोरी को अकेला पाकर उसके साथ छेड़छाड़ की। इस दौरान विरोध करने पर आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। वहीं, नाबालिग किशोरियों की मां ने एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई है।

थाना बिथरी चैनपुर के गांव में रहने वाली महिला का आरोप है कि 20 दिसम्बर को लगभग दो बजे प्रार्थी अपने गांव रजऊ परतपुर अपनी मां को देखने के लिए गई थी। उसकी बड़ी बेटी उम्र 14 वर्ष और छोटी बेटी अर्पित उम्र लगभग 12 वर्ष है वह घर पर अकेली थी।
इसी बीच गांव के दबंगों ने अकेला पाकर छेड़छाड़ करने लगे। विरोध करने पर मारपीट करने लगे। आरोपियों ने एक बेटी के कपड़े तक फाड़ दिए। शोर मचाने पर आरोपी गाली-गलौज करते हुए भाग गए। महिला ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।