बाजार में तीन महीने की सबसे बड़ी गिरावट, सेंसेक्स 981 अंक टूटा, निफ्टी 17850 के नीचे

हफ्ते के अंतिम कारोबारी दिन घरेलू शेयर बाजार में बड़ी गिरावट देखने को मिली। लगातार चौथे कारोबारी सेशन में बाजार लाल निशान पर बंद हुआ। शुक्रवार के बाजार बंद होते समय सेंसेक्स 980.93 अंकों की गिरावट के साथ 59,845.29 अंकों पर बंद हुआ। वहीं दूसरी ओर, निफ्टी 320.55 अंकों की गिरावट के साथ 17,806.80 अंकों के लेवल पर बंद हुआ। घरेलू शेयर बाजार में यह पिछले तीन महीने की सबसे बड़ी गिरावट है। बैंक निफ्टी 740 अंकों की गिरावट के साथ 41668 के स्तर पर बंद हुआ। मिडकैप इंडेक्स में तो 3.76 फीसदी यानी 1179 अंकों की गिरावट आई और यह 30157 पर बंद हुआ।