Legend Dilip Kumar ने 98 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

अपने लाजवाब अंदाज से Bollywood में अपनी छाप छोड़ने वाले दिग्गज अभिनेता Dipil Kumar का आज निधन हो गया। कुछ महीनों से उन्हें सांस से संबंधित परेशानी हो रही थी। जिसके चलते 98 वर्षीय दिलीप कुमार ने Mumbai के हिंदुजा अस्पताल में दुनिया को अलविदा कह दिया।

हिंदी फिलमों के ट्रेजेडी किंग कहे जाने वाले दिलीप कुमार के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक पसर गया है।Dipil Sahab की आखिरी सांस तक उनकी पत्नी और अभिनेत्री Saira Banu उनके साथ रहीं। जानकारी के मुताबिक दिलीप कुमीर को सांस संबंधित समस्या होने के कारण हिंदुजा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। दरअसल उस समय उनके फेफड़ों के बाहर तरल पदार्थ एकत्र हो गया, जिसे चिकित्सकों ने सफलतापूर्वक निकाल दिया था और पांच दिन बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी।

बता दें, पिछले साल कोरोना के कारण दिलीप कुमार ने अपने दो छोटे भाइयों असलम खान (88) और एहसान खान (90) को खो दिया था। जिसकी बजह से उन्होनें अपना जन्मदिन और शादी की सालगिरह भी नहीं मनाई थी। आईए नजर डालते हैं उनसे जुड़े कुछ पहलूओं पर…..

दिलीप कुमार को आठ फिल्मफेयर अर्वाड मिल चुके हैं। जानकारी के अनुसार सबसे ज्यादा अवॉर्ड जीतने के लिए दिलीप कुमार का नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज है। साल 1991 में दिलीप कुमार को पद्म भूषण और 2015 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया। इतना ही नहीं साल 1994 में दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड से नवाजा गया। बतातें चले 2000 से 2006 तक वह राज्य सभा के सदस्य भी रहे। साल 1998 में वह पाकिस्तान के सर्वश्रेष्ठ नागरिक सम्मान निशान-ए-इम्तियाज से भी सम्मानित किए गए।