शौच के लिए खेत पर गए युवक को मारी गोली, आरोपी फरार

बरेली। खेत में पानी निकालने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। जिसको लेकर एक पक्ष ने शौच को गए दूसरे पक्ष के युवक पर तमंचे से गोली चला दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के लिए उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बरेली के थाना भमोरा के गांव भरताना का रहने वाला 25 वर्षीय अभिषेक पुत्र रघुनाथ ने बताया कि पड़ोस के रहने वाले आराम सिंह व अजय सिंह से 25 तारीख को खेत में पानी की निकासी के लिए पाइप डालने को लेकर विवाद हो गया था। जिसके चलते वह लोग रंजिश मानने लगे। बीती रात अभिषेक अपने खेत पर शौच करने गया था। इस दौरान आराम सिंह, संजय, शिवम व रामू ने उसे घेर लिया। वहीं, संजय ने उसपे गोली चला दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

इसके अलावा, थाना भुता के गांव कोनी के रहने वाला 28 वर्षीय ताहिर ने बताया कि पड़ोस के रहने वाले पप्पू व तसव्वुर से पुरानी रंजिश चल रही है।आए दिन वह जान जानबूझकर रास्ते में जानवरों को बाध देते है। बीती देर रात उसने इसका विरोध किया तो उन लोगों ने अपने साथियों के साथ मिलकर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला कर दिया। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसको सीएचसी भेजा। हालत ज्यादा सीरियस होने पर ताहिर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।