Thursday, July 17, 2025
उत्तर प्रदेशक्षेत्रीय ख़बरेंराज्य

विभाग के अधिकारियों की वायदा खिलाफी, कड़ाके की ठंड में भूख हड़ताल पर बैठा संविदा विद्युत कर्मी

बरेली। एक संविदा कर्मचारी पर शराब पीने का झूठा आरोप लगाकर उसे नौकरी से निकाल दिया। उसके बाद जब संविदा कर्मी ने अन्याय के खिलाफ भूखड़ाल की तो उसे पुनः विभाग में लगा लिया गया, लेकिन उसको वेतन नहीं दिया गया। जिससे परेशान होकर आज वह फिर भूख हड़ताल पर बैठ गया। उपकेंद्र परिचालक अजय नारायण शर्मा विभाग में संविदा कर्मी है। उस पर शराब पीकर ड्यूटी करने का आरोप लगाकर उसको निकाल दिया।

उसका आरोप है कि इसके खिलाफ उसने भूख हड़ताल की 13 जनवरी 2022 को अधीक्षण अभियंता, ग्रामीण द्वारा उसे अपने ही कार्यालय से सम्बद्ध करने के मौखिक आश्वासन का वादा कर गुमराह कर भूख हड़ताल स्थगित करा दी और उसे आश्वासन दिया। इस प्रकरण की किसी अन्य डिवीजन के अधिशासी अभियंताओं द्वारा निष्पक्ष जांच करा दोषी के विरुद्ध विभागीय कार्यवाही की जाएगी। एक सप्ताह में उसको न्याय दिलाकर वेतन सहित यथा स्थान कार्य पर वापस लेने का आश्वासन दिया। झूठे मौखिक आश्वासन के दो दिन बाद ही अवर अभियंता संघ के विरोध का बहाना कर जांच कमेटी बदल कर बहेड़ी डिवीजन के ही अधिकारियों से जांच कराने का आदेश किया गया। जोकि अनेको रिमाइंडर के बाद भी आज तक लंबित है। न्याय नहीं मिलने के कारण वह आर्थिक तंगी की कगार पर पहुंच गया है। उसके परिवार का भरण पोषण करना दुष्कर बन गया है। आज वह फिर आहत होकर भूख हड़ताल पर बैठ गया।