Tuesday, July 15, 2025
उत्तर प्रदेशदिल्लीदेशराजनीतिराज्य

देश के बेस्ट सीएम सर्वे में बड़ा खुलासा नंबर दो पर केजरीवाल तो पहले पर कौन?

दरअसल यह सर्वे देश के 30 राज्यों में किया गया है। जहां निर्वाचित सरकारें हैं। इसमें दिल्ली और पुडुचेरी जैसे केंद्र शासित प्रदेश भी शामिल हैं। जिसमें लोगों ने विपक्षी दलों से एनडीए सरकार के कामकाज को लेकर पूछे गए सवालों के जवाब दिए। इस सर्वे में कुल 1 लाख 40 हजार 917 लोगों ने हिस्सा लिया है।

इंडिया टुडे और सी वोटर के सर्वे के अनुसार, लोगों ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अपनी पहली पसंद बताया। वहीं, योगी आदित्यनाथ के बाद दूसरे नंबर पर दिल्ली के अरविंद केजरीवाल का नाम लिया है। इसके अलावा तीसरे नंबर पर पश्चिम बंगाल कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को पसंद किया है।

16 फीसदी लोगों ने अरविंद केजरीवाल को दूसरे नंबर पर अपनी पसंद बनाया है जबकि 7.3 फीसदी लोगों ने बेस्ट परफॉर्मिंग सीएम की लिस्ट में तीसरे नंबर पर मौजूद ममता बनर्जी को तरजीह दी है।

वहीं, 39 प्रतिशत लोगों ने पहले नंबर पर योगी आदित्यनाथ को बेस्ट परफॉर्मिंग सीएम के रूप में चुना है। सर्वे के मुताबिक सीएम योगी की लोकप्रियता उनके काम की वजह से बढ़ी है। वहीं, पिछले साल अगस्त के मुकाबले अरविंद केजरीवाल की लोकप्रियता में 6 फीसदी की गिरावट आई है। अगस्त 2022 में केजरीवाल 22 फीसदी लोगों की पसंद थे। ममता बनर्जी की लोकप्रियता में भी पिछले साल से 1 फीसदी की गिरावट आई है।