Tuesday, July 15, 2025
क्राइमदेशपंजाब

राम रहीम को सातवीं बार पैरोल मिलने को लेकर सरकार पर उठ रहे सवाल

 

हत्या एवं बलात्कार के दोषी डेरा सच्चा सौदा के मुखिया गुरमीत राम रहीम को एक बार फिर 30 दिन की एक और पैरोल मिल गई है और वह सुनारिया जेल से बाहर आ गया है. हालांकि इस बार उन्हें डेरा मुख्यालय में जाने की इजाजत नहीं होगी. यह पहली बार नहीं है जब राम रहीम को इस तरह की पैरोल मिली हो, इससे पहले भी राम रहीम को छह बार पैरोल दी जा चुकी है और लगातार पैरोल मिलने को लेकर सरकार पर भी सवाल उठ रहे हैं.

 

पैरोल देना राज्य का अधिकार होता है और यह यह जेल में कैदी के अच्छे व्यवहार के तहत दी जाती है. 2017 में सजा सुनाए जाने के बाद से गुरमीत राम रहीम अब तक कुल 6 बार जेल से बाहर आ चुका है. अपनी दो शिष्याओं के साथ रेप के आरोप में 20 साल और हत्या के मामले में उम्र कैद की सजा काट रहे राम रहीम को इसी साल 21 जनवरी को भी 40 दिन की पैरोल मिली थी और तब वह पैरोल अवधि के दौरान उत्तर प्रदेश के बरनावा आश्रम में रहा था.

 

गुरमीत राम रहीम को पैरोल दिए जाने पर अकाल तख्त के जत्थेदार ने सख्त विरोध किया है. अकाल तख्त के जथेदार ज्ञानी रघुबीर सिंह ने एतराज जताते हुए कहा कि एक तरफ बन्दी सिंह जेलों में बन्द है और दूसरी तरफ बार बार गुरमीत राम रहीम को पैरोल दी जा रही है इससे खालसा पंथ के मनो में गुस्सा है. पिछली बार राम रहीम को जो पैरोल मिली थी, वह सतनाम शाह की जयंती मनाने के लिए मिली थी. इसको लेकर सवाल भी उठाए गए थे और पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट में इसके खिलाफ याचिका भी दायर की गई थी. राज्य सरकार ने हाई कोर्ट में दूसरी बार राम रहीम के हार्ड क्रिमिनल नहीं होने का हलफनामा दिया. खट्टर सरकार ने अक्टूबर में भी राम रहीम को 40 दिन की पैरोल दी थी, जो 25 नवंबर को ही खत्म हुई थी.

 

24 अक्टूबर 2020 को पहली पैरोल- बलात्कार का दोषी डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम 24 घंटे के सीक्रेट पैरोल पर जेल से बाहर निकाला गया था. राम रहीम को मिली ये पैरोल इतनी गुप्त थी कि पूरे हरियाणा में इसकी मात्र 4 लोगों को जानकारी थी.सुनारिया जेल में बंद राम रहीम को हरियाणा पुलिस की तीन कंपनियों की सुरक्षा में गोपनीय तरीके से जेल से बाहर गुरुग्राम में लाया गया था.

 

21 मई 2021 दूसरी बार मिली पैरोल- इस बार राम रहीम को 48 घंटे की कस्टडी पैरोल मिली थी. सुनारिया जेल से सुबह सवा छह बजे गुरमीत को परोल पर बाहर निकाला गया और राम रहीम बीमार मां से मिलने के लिए गुरुग्राम गया. तब वह मानेसर के एक फार्म हाउस में रूका था.

 

7 फरवरी 2022 को तीसरी बार- राम रहीम को तब 21 दिनों की पैरोल दी गई थी.डेरा सच्चा सौदा प्रमुख के रिहाई के बाद गुरुग्राम के आश्रम पहुंचने पर पुष्प वर्षा कर अनुयायियों ने स्वागत किया था. सुनारिया जेल से बाहर आने के बाद गुरमीत राम रहीम अपने परिजनों के साथ गुरुग्राम आश्रम गया था.

 

जून 2022 चौथी बार पैरोल: डेरा सच्चा सौदा के संचालक राम रहीम पर हरियाणा सरकार एक बार फिर मेहरबान हुई थी और उसे एक महीने की पैरोल दी गई थी.जेल से बाहर आने के बाद राम रहीम बागपत स्थित अपने आश्रम में गया था.

 

अक्टूबर 2022 पांचवी बार: डेरा प्रमुख राम रहीम को अक्टूबर 2022 में 40 दिनों की पैरोल दी गई. पैरोल से बाहर निकलने के बाद राम रहीम बागपत के बरनावा आश्रम पहुंचा था. तब ये भी खबर आई थी गुरमीत रामरहीम राजस्थान स्थित आश्रम में जा सकता है.

 

21 जनवरी 2023 छठी बार- राम रहीम को तब हरियाणा सरकार ने 40 दिन की पैरोल मंजूर की थी. डेरा प्रमुख शाह सतनाम की जयंती में शामिल होने के लिए यह पैरोल दी गई. इससे पहले राज्य सरकार ने हाई कोर्ट में राम रहीम के हार्ड क्रिमिनल नहीं होने का हलफनामा दिया था.

 

21 जनवरी 2023 छठी बार- राम रहीम को तब हरियाणा सरकार ने 40 दिन की पैरोल मंजूर की थी. डेरा प्रमुख शाह सतनाम की जयंती में शामिल होने के लिए यह पैरोल दी गई. इससे पहले राज्य सरकार ने हाई कोर्ट में राम रहीम के हार्ड क्रिमिनल नहीं होने का हलफनामा दिया था.

 

वहीं 20 जुलाई 2023 को 7वीं बार फिर डेरा प्रमुख को पैरोल दी गई है. जो 30 दिन की है. जेल प्रशासन ने राम रहीम को सिरसा डेरे में जाने की इजाजत नहीं है और वह फिर यूपी के बागपत में स्थिति बरनावा आश्रम में रहेगा.

 

राम रहीम को लगातार मिल रही परोल का विरोध भी जमकर हो रहा है. इससे पहले एक पैरोल के दौरान राम रहीम ने अपना म्यूजिक वीडियो जारी किया था.