अरुणाचल के 3 खिलाड़ियों को चीन ने नहीं दी एशियन गेम्स में एंट्री भारत ने दिया मुंहतोड़ जवाब

 

विदेश मंत्रालय ने कहा है कि भारत दृढ़ता से भारतीय नागरिकों के साथ भेदभाव पूर्णव्यवहार को अस्वीकार करता है। अरुणाचल प्रदेश भारत का अभिन्न और अविभाज्य अंग था, है और रहेगा। अरुणाचल प्रदेश के तीन वुशु खिलाड़ियों को एशियन गेम्स के लिए यात्रा की अनुमति नहीं दिए जाने पर भारत ने चीन को मुंहतोड़ जवाब दिया है।

 

चीन के सामने कड़ा विरोध जताने के अलावा, खेल एवं युवा मामलों के मंत्री अनुराग ठाकुर ने एशियाई खेलों के लिए अपना चीन दौरा भी रद्द कर दिया। इस मामले में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि भारत सरकार को पता चला है कि चीनी अधिकारियों ने पूर्व-निर्धारित तरीके से, अरुणाचल प्रदेश के कुछ भारतीय खिलाड़ियों को चीन के हांगझू में होने वाले 19वें एशियाई खेलों में मान्यता और प्रवेश से वंचित करके उनके साथ भेदभाव किया है।

 

अरुणाचल प्रदेश भारत का अभिन्न और अविभाज्य अंग था, है और रहेगा। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने आगे कहा कि चीन द्वारा हमारे कुछ खिलाड़ियों को जानबूझकर और चुनिंदा तरीके से रोके जाने के खिलाफ नई दिल्ली ने बीजिंग में कड़ा विरोध दर्ज कराया है। चीन की कार्रवाई एशियाई खेलों की भावना और उनके आचरण को नियंत्रित करने वाले नियमों दोनों का उल्लंघन करती है।

 

इसके अलावा, चीनी कार्रवाई के खिलाफ हमारे विरोध के रूप में, भारत के सूचना एवं प्रसारण और युवा मामले और खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने चीन की अपनी निर्धारित यात्रा रद्द कर दी है। बता दें कि भारत के तीन वुशु खिलाड़ियों न्येमान वांग्सू, ओनिलुतेगा और मे पुंग लाम्गु को चीन ने एशियाई खेलों में एंट्री देने से वंचित कर दिया है। ये तीनों भारतीय खिलाड़ी अरुणाचल प्रदेश से हैं। भारतीय वुशुटीम के बाकी सदस्य जिसमें 7 अन्य खिलाड़ी और कर्मचारी शामिल थे।